फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gang stealing wire mesh from farms busted, Tilda police arrested four accused

Raipur News: खेत से जाली तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तिल्दा पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

Tue, 02 Sep 2025 11:33 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 02 Sep 2025 11:33 AM IST
सार

रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत से जाली तार चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह वही जाली तार थी जिसे किसान ने अपने नीलगिरी के पौधों की सुरक्षा के लिए लगाया था।

विज्ञापन
Gang stealing wire mesh from farms busted, Tilda police arrested four accused
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत से जाली तार चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह वही जाली तार थी जिसे किसान ने अपने नीलगिरी के पौधों की सुरक्षा के लिए लगाया था। चोरी गए तार और घटना में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने जब्त कर ली है।

ग्राम सरोरा निवासी गजाधर साहू ने पुलिस को बताया कि उसने करीब एक साल पहले अपने खेत में नीलगिरी के पौधे लगाए थे। उनकी सुरक्षा के लिए चार बंडल लोहे की जाली तार खरीदी और खेत के चारों ओर लगाई। 28 अगस्त 2025 को खेत में निरीक्षण करने पहुंचे तो दो बंडल जाली तार गायब मिले। प्रार्थी ने तुरंत थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ईश्वर रात्रे उर्फ तोतरा (24), भगवती चेलक उर्फ राजू (39), गोपी बघेल (30), और शिवकुमार टंडन उर्फ धन्नू (32) सभी निवासी ग्राम सरोरा को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किए गए तार आरोपियों ने पास के तालाब में छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (रायडर, क्रमांक CG 04 PH 9601, कीमत लगभग 70 हजार रुपए) भी जब्त कर ली गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed