फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ganesh festival celebrated in a spiritual atmosphere in Raipur Central Jail

Raipur News: केन्द्रीय जेल रायपुर में आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया गणेश उत्सव

Wed, 27 Aug 2025 06:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 27 Aug 2025 06:57 PM IST
सार

केन्द्रीय जेल रायपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बंदियों ने पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण कर उसकी स्थापना की। प्रतिमा का निर्माण छह बंदियों द्वारा किया गया।

विज्ञापन
Ganesh festival celebrated in a spiritual atmosphere in Raipur Central Jail
केन्द्रीय जेल रायपुर में मनाया गया गणेश उत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

केन्द्रीय जेल रायपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बंदियों ने पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण कर उसकी स्थापना की। प्रतिमा का निर्माण छह बंदियों द्वारा किया गया, जिसमें सजावट और उत्सव की संपूर्ण तैयारियों में भी कैदियों की सक्रिय भागीदारी रही।

प्रतिमा स्थापना के बाद विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बंदियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्री गणेश की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में जेल अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बंदियों में आत्मविश्वास जगाते हैं और उन्हें सकारात्मक सोच तथा आध्यात्मिक जागरूकता प्रदान करते हैं। ऐसे अवसर जीवन में नई दिशा देने और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत करने में सहायक होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश उत्सव के दौरान बंदियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मिट्टी की प्रतिमा का विसर्जन जेल परिसर में बने कुंड में ही किया जाएगा, ताकि पर्यावरण को किसी भी प्रकार की हानि न पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed