{"_id":"672aedeac3e8982ddd081c29","slug":"frustrated-by-her-husband-s-taunts-a-woman-climbed-an-electricity-tower-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बिजली के टावर पर चढ़ी पत्नी, काफी देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पति की इस बात से थी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बिजली के टावर पर चढ़ी पत्नी, काफी देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पति की इस बात से थी खफा
Wed, 06 Nov 2024 09:47 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:47 AM IST
सार
कोरिया जिले के बैकुंठपुर के खालपारा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बार-बार चरित्र पर शक व तानों से परेशान पत्नी सविता तिग्गा अपने पति अशोक से झगड़ा कर आत्महत्या करने निकल गई।
विज्ञापन
बिजली के टावर पर चढ़ी महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरिया जिले के बैकुंठपुर के खालपारा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बार-बार चरित्र पर शक व तानों से परेशान पत्नी सविता तिग्गा अपने पति अशोक से झगड़ा कर आत्महत्या करने निकल गई। वह घर के पास ही लगे 33 केवी बिजली के टावर पर 40 फीट ऊंचाई पर चढ़कर बैठ गई। आरक्षक विमल जायसवाल ने आधे घंटे मशक्कत कर उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा।
विज्ञापन
पति के रवैये से तंग आ चुकी सविता तिग्गा ने बताया उसका पति अशोक आए दिन चरित्र पर शक करते हुए झगड़ा करता है। परेशान होकर कुछ दिन पहले पति को बिना बताए वह मायके चली गई थी। इससे पति और भी नाराज हो गया। लौटने के बाद पति के ताने और झगड़ा बर्दाश्त नहीं हुआ तो टावर पर चढ़कर कूदने की ठान ली। सविता बिजली के तार तक पहुंच पाती इससे पहले पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
आरक्षक विमल जायसवाल ने बताया सविता को टावर से नीचे उतरने समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। काफी मशक्कत के बाद वह किसी तरह टावर से नीचे उतरी। इसके बाद उसकी समस्या को पुलिस ने सुनकर पति को भी समझाया, तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन