फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Friendship with wrong number Recorded pornographic video sent friend from bihar to Sexual assault his girlfriend in Chhattisgarh Jashpur

शर्मनाक: रॉन्ग नंबर से हुई थी दोस्ती, रिकॉर्ड किया अश्लील वीडियो फिर दोस्त को भेजकर कराया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2022 06:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Apr 2022 06:21 AM IST
सार

दुलदुला क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की के मोबाइल पर करीब एक साल पहले पटना निवासी कुंदन राज का कॉल आया। गलती से लगे इस नंबर पर बात करने के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद अक्सर ही बातें होने लगी। बात बढ़ी तो आरोपी ने लड़की को प्यार और शादी का झांसा दिया। इसके बाद वे वीडियो कॉल पर भी बात करने लगे। इस दौरान कुंदन ने कॉल कर लड़की का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

विज्ञापन
Friendship with wrong number Recorded pornographic video sent friend from bihar to Sexual assault his girlfriend in Chhattisgarh Jashpur
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रॉन्ग नंबर से दोस्ती करना एक लड़की को भारी पड़ गया। युवक ने पहले उसे प्यार का झांसा दिया, फिर कॉल कर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू हुई और दोस्त को 400 किलोमीटर दूर बिहार से भेजकर अपनी ही गर्लफ्रेंड का दुष्कर्म करवाया। इसके बाद अश्लील वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार को पटना से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुलदुला क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की के मोबाइल पर करीब एक साल पहले पटना निवासी कुंदन राज का कॉल आया। गलती से लगे इस नंबर पर बात करने के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद अक्सर ही बातें होने लगी। बात बढ़ी तो आरोपी ने लड़की को प्यार और शादी का झांसा दिया। इसके बाद वे वीडियो कॉल पर भी बात करने लगे। इस दौरान कुंदन ने कॉल कर लड़की का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद भी वायरल कर दिया अश्लील वीडियो
आरोप है कि कुंदन ने उसी वीडियो से लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साथ ही अपने एक दोस्त को पटना से जशपुर उसके पास भेज दिया। आरोपी के दोस्त ने लड़की से दुष्कर्म किया और लौट गया। इसके बाद कुंदन ने लड़की के अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। इसका पता जब लड़की को लगा तो उसने अभिव्यक्ति एप पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस टीम ने संपर्क किया और नौ अप्रैल को दुलदुला थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार, दोस्त फरार
पुलिस ने लड़की की शिकायत पर एक टीम बनाई और उसे पटना भेजा। वहां से आरोपी कुंदन राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि उसका दोस्त फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने सारी घटना को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके मोबाइल से वीडियो बरामद कर उसे जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के दोस्त की भी पहचान हो गई है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed