फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Free training and guidance to youth preparing for Agniveer recruitment in CG

CG: अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण और मार्गदर्शन, ऐसे करना होगा नामांकन

Sat, 31 Aug 2024 05:37 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 31 Aug 2024 05:37 PM IST
सार

रायपुर समेत अन्य जिलों में अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता और मार्गदर्शन के लिए निशुल्क प्रशिक्षण रखा गया है। निशुल्क प्रशिक्षण का इच्छुक युवा लाभ उठा सकेंगे। 
 

विज्ञापन
Free training and guidance to youth preparing for Agniveer recruitment in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। रायपुर समेत अन्य जिलों में अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता और मार्गदर्शन के लिए निशुल्क प्रशिक्षण रखा गया है। निशुल्क प्रशिक्षण का इच्छुक युवा लाभ उठा सकेंगे। 

विज्ञापन


अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी कोण्डागांव ने बताया कि यह प्रशिक्षण उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने अप्रैल 2024 में आयोजित थल सेना भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण का उद्देश्य भर्ती के अगले चरण के लिए अभ्यर्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण के दौरान शासन के निर्देशानुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोंडागांव में आकर अपना नामांकन कराना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर +91-95840-20279 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed