{"_id":"69bbe9e676afe3300e04cb2f","slug":"fraud-with-fake-gold-biscuits-exposed-in-ambikapur-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: नकली गोल्ड बिस्किट से ठगी का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, 37 लाख का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: नकली गोल्ड बिस्किट से ठगी का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, 37 लाख का माल बरामद
Thu, 19 Mar 2026 05:50 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:50 PM IST
सार
सरगुजा पुलिस ने नकली सोने के बिस्किट से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। 37 लाख रुपये नकद, सोना और मोबाइल जब्त किया गया है।
विज्ञापन
बरामद हुआ सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरगुजा पुलिस ने नकली सोने का बिस्किट देकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों के पास से करीब 37 लाख रुपये का चोरी हुआ माल जब्त किया है, जिसमें नकदी, सोना और मोबाइल फोन शामिल हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने 8 मार्च को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, मंजू नामक महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। यह महिला लंबे समय से पीड़ित के घर घी बेचने आती थी और उसने विश्वास जीता था। घटना 7 मार्च की शाम को हुई थी। आरोपी महिला अपने दो साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंची थी। उन्होंने नकली सोने का बिस्किट देकर बदले में करीब 200 ग्राम जेवर और 15 लाख रुपये नकद ले लिए। कुछ देर बाद पीड़ित को बिस्किट पर शक हुआ। जांच कराने पर बिस्किट नकली निकला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
गिरफ्तारी और बरामदगी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गुजरात से और दो को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मंजू राठौर, संतोष राठौर, सुनीता गुजराती और कमला गुजराती शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 20 लाख 31 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके साथ ही करीब 100 ग्राम सोने के दो कड़े और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शेष आभूषण प्रयागराज के एक सराफा कारोबारी को बेचे गए थे। पुलिस इस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पूरी कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में की गई।