फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fraud on pretext of cleaning gold and silver jewellery fake goods were returned instead of real ones in Raipur

Raipur: सोने-चांदी के जेवरातों की सफाई बहाने झांसा, असली के जगह लौटते थे नकली सामान,बिहार के 6 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 08:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 09 Feb 2025 08:03 PM IST
सार

आप भी सोने चांदी की जेवरातों को सफाई के लिए देते हैं, तो सावधान हो जाइए। छत्तीसगढ़ की राजधानी में सोने चांदी के जेवरातों की सफाई करने का झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन
Fraud on pretext of cleaning gold and silver jewellery fake goods were returned instead of real ones in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप भी सोने चांदी की जेवरातों को सफाई के लिए देते हैं, तो सावधान हो जाइए। छत्तीसगढ़ की राजधानी में सोने चांदी के जेवरातों की सफाई करने का झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में रायपुर पुलिस ने बिहार के कुल छह आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपियों ने दुर्ग-भिलाई जिला के थाना सुपेला और रायपुर के थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत घटना को अंजाम दिए थे। तांबा पीतल के बर्तन और सोने चांदी के जेवरात साफ करने का झांसा देकर घरों में घुसते थे। सोने चांदी के जेवरात साफ करने के लिए देने पर सोने की जगह पर प्लास्टिक यानी नकली सामान रखकर ठगी का शिकार बनाते थे। सभी आरोपी मूलतः कटिहार बिहार के निवासी हैं।
विज्ञापन


प्रार्थिया ने खमतराई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह संतोषी नगर खमतराई में रहती है। बीते दिनों उनके घर के सामने उन्हें बताया गया कि टाइल्स, तांबा, पीतल, सोना और चांदी साफ करने का पावडर लेकर गुजरात से आये है। इस प्र प्रार्थिया ने पहले सफाई के लिए तांबा का लोटा दिया गया, तो उसे साफ कर वापस लौटा दिया। उसके बाद बोले कि चांदी और सोने का सामान भी ले आओ हम साफ कर देंगे, तो चमक जायेगा और पैर के बीछिया को मांगने लगे, जिस पर प्रार्थिया ने मना किया, तो गिरोह ने साजिश के तहत प्रार्थिया के पहने हुए सोने चांदी के जेवरातों में लाल पाउडर लगा दिया, जिसके कारण प्रार्थिया के गला और हाथ जलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गिरोह ने बोला गया कि गला हाथ जल जायेगा जल्दी से गहना निकाल दो, जिस पर प्रार्थिया ने पहने हुए गहने को निकाल कर उनको दे दिया। जिसके बाद उन्होंने एक पत्थर निकाला और पत्थर को पानी कटारी में डाला और गहना को भी उसी में डुबा दिया। एक झिल्ली जिसमें सफेद पावडर था उस झिल्ली में सोने के सामान को डाला और स्टेपलर लगा कर बोला कि दस मिनट बाद खोलना चमक जायेगा ऐसा बोलकर वे लोग बाहर निकल गये। जिसके बाद प्रार्थिया के पित के स्टेपलर लगे झिल्ली को खोलकर देखा गया तो पाया कि उसमें प्लास्टिक का चूड़ी थी। जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिये प्रार्थिया एवं उसके पति बाहर निकले तो देखे कि तीन मोटर सायकल में 05-06 लोग फरार हो गए।

इस घटना के एक दिन पहले सुपेला थाना क्षेत्रांतर्गत भी एक बुजुर्ग महिला के साथ सोने चांदी के जेवरात को साफ करने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम देकर रायपुर फरार हुए थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों थाना खमतराई क्षेत्र कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के आने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिसपर टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्रवाई किया गया। रेड कार्रवाई के दौरान उक्त स्थान में छह व्यक्ति उपस्थित पाये गये। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अमरदीप शाह, अमित कुमार, मुकेश भगत, शिकेन्द्र शाह, विपिन कुमार और शम्भू शाह मूलतः निवासी बिहार का होना बताया। मामले में पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार किया गया। 


पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी के सोने चांदी के जेवरात मंगल सूत्र, सोने का चैन, सोने के कंगन, सोने की अंगूठी और घटना में प्रयुक्त तीन नग दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इसकी कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed