फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four wheels of moving goods train derailed in Korba

korba: चलती मालगाड़ी के चार पहिये पटरी से नीचे उतरे, 800 मीटर तक चलती रही गाड़ी

Sat, 16 Dec 2023 02:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 16 Dec 2023 02:26 PM IST
सार

कोरबा में चलती मालगाड़ी के एक डिब्बे के चार पहिये पटरी से नीचे उतर गए। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा एसईसीएल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
 

विज्ञापन
Four wheels of moving goods train derailed in Korba
पटरी से नीचे उतरे मालगाड़ी के पहिये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुचेना के पास घटना चलती मालगाड़ी के एक डिब्बे के चार पहिये पटरी से नीचे उतर गए। पहिये उतरने के बाद भी मालगाड़ी 800 मीटर तक चलती रही। इस दौरान पटरी का एक बड़ा हिस्सा डैमेज हो गया और डिब्बे भी अलग-अलग हो गए। मालगाड़ी एसईसीएल. जूनाडीह साइडिंग से कोयला लोडकर कोरबा की ओर जा रही थी। इस घटना के बाद कोयला परिवहन भी प्रभावित हुआ। इस घटना के बाद हड़कप मच गया और इसकी सूचना रेलवे और एसईसीएल प्रबंधन को दी गई। जहां अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन


कोरबा आरपीएफ थाना प्रभारी आर एस चंद्रा ने बताया कि मामला जूनाडिह एसईसीएल प्राइवेट साइडिंग की है, जहां कुचेना के पास घटना घटी है। पीछे का चारों पहिया डिरेलमेंट एवं पीछे का सभी 10 वैगन पार्ट होकर अलग होना पाया गया। घटनास्थल पर पहुंची और रिरेलमेंट का कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर क्षेत्रीय रेल प्रबंधक कोरबा, एईएन चांपा, वरि.अनु.अभि.(कैरेज एवं वॉगन) कोरबा, सीएसएम जूनाडिह, वरि.अनु.अभि.(रेलपथ) कोरबा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कुलदीप कुमार, निरीक्षक रेसुब पोस्ट चांपा घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


इस घटना में कोई भी अपराधीक हस्तक्षेप का होना नहीं पाया गया। मामला जूनाडिह एसईसीएल प्राइवेट साइडिंग की है, जिसकी देखरेख एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी एसईसीएल साईडिंग प्रबंधन की है। संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट तैयार किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed