फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four people killed their friend in Bilaspur police arrested

Chhattisgarh: चार दोस्तों ने मिलकर युवक का दबाया गला, खेत में दफनाया शव; तीन साल बाद पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 08 Jan 2024 09:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 08 Jan 2024 09:49 PM IST
सार

बिलासपुर जिले में तीन साल पहले एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मृतक का कंकाल बरामद किया है।
 

विज्ञापन
Four people killed their friend in Bilaspur police arrested
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार गांव में चार लोगों ने मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद शव को खेत में दफना दिया था। मामले में पुलिस ने तीन साल बाद खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मल्हार चौकी में तीन साल पहले विकास कैवर्त नाम के युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने जांच की मांग करते हुए कहा था कि उसके दोस्तों से पूछताछ की जाए। इस पर पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की तो लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई। इसके बाद धीरे-धीरे मामला खुलता गया। आरोपियों ने हथनी तलाब के पास विकास कैवर्त की गला दबाकर हत्या कर दी थी और पास के ही खेत में उसका शव दफना दिया था। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि युवक तीन साल पहले धनतेरश के दिन लापता हुआ था। मल्हार चौकी पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध दोस्तों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि चार लोगों ने मिलकर विकास कैवर्त की हत्या की है और उसके शव को खेत में दफना दिया है। मल्हार पुलिस ने बताई गई जगह पर तीन माह पहले खुदाई करवाई थी, लेकिन धान की फसल और पानी होने के कारण उस जगह मे खुदाई में समस्या आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने धान की फसल कटने के बाद उसी स्थान पर दोबार खुदाई करने की बात कही थी। फसल कटने और एसडीएम कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद फिर से उसी जगह पर जेसीबी मशीन से खुदाई की  गई। इस दौरान पुलिस ने उसे बरामद किया है। मौके पर फॉरेसिंक टीम के साथ मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव मौजूद रहे। कंकाल निकालकर डीएनए के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed