फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four Naxalites surrendered before police in Sukma

CG: सुकमा में चार नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, कई नक्सली घटनाओं में रहे शामिल

Sat, 28 Sep 2024 08:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 28 Sep 2024 08:31 PM IST
सार

सुकमा जिले में सक्रिय चार नक्सलियों के ने आत्मसमर्पण किया है। ये नक्सली गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग रोकना व अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं।
 

विज्ञापन
Four Naxalites surrendered before police in Sukma
नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले में सक्रिय चार नक्सलियों के ने आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया है। नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना जगरगुंडा पुलिस, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 कोबरा वाहिनी के आसूचना शाखा के कर्मिकों का विशेष प्रयास रहा है। 

विज्ञापन


इन नक्सलियों ने किया सरेंडर
1.
माड़वी भीमा पिता लालू (ग्राम पूवर्ती डीएकेएमएस सदस्य) उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी पूवर्ती मिसीपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा।
2. माड़वी सुक्का पिता हिड़मा (ग्राम पूवर्ती डीएकेएमएस सदस्य) उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी पूवर्ती बण्डीपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा।
3. कवासी बुधरा पिता आयतु (ग्राम पूवर्ती डीएकेएमएस सदस्य) उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी पूवर्ती बण्डीपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा।
4. कुंजाम मुया पिता कुंजाम जोगा (ग्राम पूवर्ती डीएकेएमएस सदस्य) उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी पूवर्ती मिसीपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा।

नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया है। उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना जगरगुण्ड़ा पुलिस, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 वाहिनी कारेबरा के आसूचना शाखा कार्मिकों की विशेष योगदान रहा। 
विज्ञापन


उपरोक्त सदस्यों प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बेनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed