Chhattisgarh News: CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, AK-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद
Chhattisgarh News Today: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से सटे गढ़चिरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के साथ हुईं मुठभेडं में चार माओवादी मारे गये हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh Naxalites Killed: छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। चारों माओवादी तेलंगणा स्टेट कमेटी के बताए जा रहे हैं।
यह मुठबेड़ कोलामारका के जंगल में हुई। निरीक्षक शिव पाटिल ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल, मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। जहां पर नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल किए गए लान्चर और बंदूकें भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि सर्चिंग के दौरान और भी नक्सली लाश मिलने की संभावना है।
Maharashtra | Bodies of four Naxalites were recovered in a joint operation by multiple teams of C60 and CRPF QAT near Kolamarka mountains, Gadchiroli. 1 AK47, 1 Carbine and 2 country-made pistols, naxal literature and belongings have also been recovered. The Naxalites carried a…
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 19, 2024
एसपी गढ़चिरौली नीलोत्पल ने जानकारी देते हुए बताया कि गढ़चिरौली के कोलामरका पहाड़ों के पास सी60 और सीआरपीएफ क्यूएटी की कई टीमों के संयुक्त अभियान में चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए।
इन नक्सलियों के पास से एक एके47, एक कार्बाइन और दो देशी पिस्तौल समेत नक्सली साहित्य और सामान भी बरामद हुआ है। नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार ने 36 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित कर रखा था। नक्सल विरोधी अभियान जारी है।