{"_id":"667588dcb5b29bbe1b00a663","slug":"four-naxalites-including-two-female-naxalites-surrendered-in-sukma-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukma: दो महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों में रहे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukma: दो महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों में रहे शामिल
Fri, 21 Jun 2024 07:38 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 21 Jun 2024 07:38 PM IST
सार
सुकमा में लगातार चलाए जा रहे अभियान और सरकार की नीति के तहत पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा जिले में सक्रिय दो महिला नक्सली सहित चार नक्सलियों ने सुकमा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुकमा में लगातार चलाए जा रहे अभियान और सरकार की नीति के तहत पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा जिले में सक्रिय दो महिला नक्सली सहित चार नक्सलियों ने सुकमा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया की आत्मसमर्पित नक्सली लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस ग्रस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक लगाना, मार्गों को खोदकर अवरुद्ध करना, शासन प्रशासन के विरुद्ध नक्सली पर्चे पाम्पलेट लगाना जैसी घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।
विज्ञापन
आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने में सीआरपीएफ की 74 भी बटालियन का भी विशेष प्रयास रहा है । आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन