फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four Naxalites arrested in Fulbagdi police station area

Sukma: फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में चार नक्सली गिरफ्तार, टिफिन बम और विस्फोटक बरामद; बताया अपना खौफनाक प्लान

Tue, 16 Sep 2025 09:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Sep 2025 09:54 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Four Naxalites arrested in Fulbagdi police station area
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर और नक्सली पर्चे बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट करने की फिराक में थे।

विज्ञापन


गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान मुचाकी देवा, मुचाकी हिड़मा, माड़वी कोसा और सोड़ी सुक्का के रूप में हुई है। चारों आरोपी केरलापाल थाना क्षेत्र के ग्राम गोगुंडा के निवासी हैं और माओवादी संगठन में मिलिशिया तथा डीएकेएमएस सदस्य के रूप में सक्रिय रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में संलिप्त थे।

विज्ञापन

संयुक्त कार्रवाई थाना फुलबगड़ी पुलिस, डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) द्वारा की गई। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली विस्फोटक सामग्री लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसके बाद सर्चिंग के दौरान मुलेर जंगल-पहाड़ी इलाके से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग आठ किलो वजनी टिफिन बम, चार नग डेटोनेटर, तीन मीटर कॉर्डेक्स वायर, चार नग जिलेटिन रॉड, पंद्रह मीटर इलेक्ट्रिक वायर, पेंसिल सेल और नक्सली पर्चे बरामद किए। पूछताछ में नक्सलियों ने स्वीकार किया कि वे मौके की तलाश में थे ताकि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट कर सकें।

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने इसे नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता बताया है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed