फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four Maoists including two hardcore Naxalites carrying prize money surrendered in Sukma

Sukma: दो हार्डकोर इनामी नक्सली सहित चार माओवादियों ने किया सरेंडर, एक-एक लाख का घोषित है इनाम

Wed, 03 Jul 2024 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 03 Jul 2024 06:05 PM IST
सार

सुकमा जिले में लगातार चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत एक बार फिर से सुकमा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा के नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में 02 हार्डकोर ईनामी नक्सली सहित 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन
Four Maoists including two hardcore Naxalites carrying prize money surrendered in Sukma
चार माओवादियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले में लगातार चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत एक बार फिर से सुकमा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा के नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में 02 हार्डकोर ईनामी नक्सली सहित 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पदों के अनुरूप 02 नक्सलियों पर 01-01 लाख कुल 02 लाख रूपये का इनाम घोषित है। नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी सुकमा एवं द्वितीय वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है।

विज्ञापन

 

मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 04 नक्सलियों क्रमशः 01. सरियम जोगा उर्फ सारा पिता स्व0 गंगा (ग्राम पालामड़गू डीएकेएमएस अध्यक्ष ईमानी 01 लाख रूपये) उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी पालामड़गू सुरपनपारा थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा, 02. वंजाम जोगा पिता वंजाम हुंगा( कोराजगुड़ा आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर, ईनामी 01 लाख रूपये)उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया थाना गोलापल्ली जिला सुकमा, 03. माड़वी मूका पिता स्व. माड़का (कोराजगुड़ा आरपीसी मेडिकल कमेटी अध्यक्ष) उम्र लगभग 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोराजगुड़ा थाना गोलापल्ली जिला सुकमा एवं 04. सोयम जोगा पिता स्व0 सोयम कोसा (कोराजगुड़ा आरपीसी कृषि कमेटी अध्यक्ष) उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोराजगुड़ा थाना गोलापल्ली जिला सुकमा (छ0ग0) ने बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed