फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four killed in Chhattisgarh Kanker during car truck collision

हादसा: कांकेर में कार-ट्रक में जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत

Thu, 01 Apr 2021 02:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 01 Apr 2021 02:20 PM IST
सार

  • छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुईं भिड़ंत
  • गश्त पर निकली पुलिस ने सभी को पहुंचाया अस्पताल
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी

विज्ञापन
Four killed in Chhattisgarh Kanker during car truck collision
हादसे में क्षतिग्रस्त कार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।  कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया, ‘‘जिले के चारामा थाना क्षेत्र के रातेसरा गांव के पास ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार अहमद अली, रहमत अली, संजू तिर्की और प्रवीण सिन्हा की मौत हो गई।’’

विज्ञापन

ट्रक ने कार में मारी टक्कर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार सवार सभी व्यक्ति जिले के लखनपुरी गांव की ओर जा रहे थे। रातेसरा गांव के करीब पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस घटना में कार सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गश्त में निकले पुलिस दल को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने सभी घायलों को चारामा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अहमद और रहमत को मृत घोषित कर दिया। वहीं तिर्की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद ट्रक चालक फरार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सिन्हा को पड़ोसी धमतरी जिले के अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed