फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four-eyed sucker mouth cat fish found in Chhattisgarh Janjgir-Champa

छत्तीसगढ़ में चार आंख की मछली: अमेजन नदी में मिलती है, जांजगीर में युवक के हाथ लगी; विशेषज्ञ बोले- बहुत कीमती

Sat, 22 Apr 2023 04:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Apr 2023 04:18 PM IST
सार

सकर माउथ कैट फिश नदियों के लिए खतरा है। यह मांसाहारी मछली होती है जो छोटे जलीय जीवो का भक्षण कर नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को बिगाड़ देती है। लोग खाना पसंद नहीं करते और खाने से डरते हैं। यह मछली बिल्कुल बेस्वाद होती है। 

विज्ञापन
Four-eyed sucker mouth cat fish found in Chhattisgarh Janjgir-Champa
छत्तीसगढ़ में मिली सकर माउथ कैट फिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दुर्लभ प्रजाति की मछली मिली है। उसकी चार आंखे हैं। यह मछली, जांजगीर-चांपा के एक युवक के हाथ आई है। वह नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था। खास बात यह है कि मछली अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है। भारत में इसका मिलना अत्यंत दुर्लभ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मछली की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत कीमती है। फिलहाल युवक ने मछली को अपने घर में ही रखा है। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है। मामला बिर्रा क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मछली की आंखें सिर से थोड़ी ऊपर, पंख एयरोप्लेन की तरह
दरअसल, स्थानीय निवासी कुणाल केंवट जोखैया डबरी में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान उसके जाल में चार आंख वाली मछली फंस गई। ऐसी मछली देखकर कुणाल उसे घर ले आया। उसने एक टब में पानी भरकर मछली को रखा है। मछली की आंखें सिर से थोड़ी अधिक ऊपर हैं। उसके पंख एयरोप्लेन के आकार में हैं। उसकी बनावट और रंग सामान्य मछली से अलग है। देखने में यह मछली सुंदर दिख रही है। फिलहाल यह अनोखी मछली  लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 
विज्ञापन




तेजी से बढ़ता है इस मछली का कद
चांपा में रहने वाले शासकीय मिनी माता कॉलेज कोरबा के जंतु विज्ञान के सहायक प्राध्यापक प्रो. अश्वनी केशरवानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मछली की कीमत बहुत ज्यादा है। यह तेजी से बढ़ने वाली सरिसृप है। इसका आकार बड़ा होने की वजह से यह मछली पालकों के लिए लाभदायी होती है। आम तौर पर इसकी तीन किस्में वाइल्ड, ब्लू टाइगर और ब्लैक टाइगर पाई जाती हैं। हालांकि उनका कहना है कि भारत में इन मछलियों का मिलना ठीक नहीं हैं। इनका असली घर यहां की नदियां नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय तालाब या नदी में मिलना ठीक नहीं
मत्स्य विभाग के सहायक संचालक एसएस कंवर बताते हैं कि, इस मछली का सामान्य नाम सकर माउथ कैट फिश है। वैज्ञानिक नाम हाईपोस्ट टोमस प्लेसोस टोमस है। यह मछली अमेजन स्मेल एक्जाटिक कैट फिश के नाम से भी जानी जाती है। उन्होंने बताया कि, यह मछली पानी की तलहटी में रहती है और दुर्लभ है। यह मुख्य रूप से अमेरिका की अमेजन नदी में ही पाई जाती है। वह बताते हैं कि, यह खतरनाक है, इसका स्थानीय तालाब या नदी में मिलना अच्छा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed