फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four died due to the impact of poisonous gas during cleaning of septic tank in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के प्रभाव में आने से चार की मौत

Wed, 24 Jun 2020 08:15 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंगेली
पीटीआई, मुंगेली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Jun 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
Four died due to the impact of poisonous gas during cleaning of septic tank in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस के प्रभाव में आने से सफाई कर्मचारी समेत चार लोगों की मौत हो गई। मुंगेली के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के सरगांव नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत मर्राकोना गांव में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार लोगों की

विज्ञापन

मौत हो गई है।

मर्राकोना गांव निवासी मनसाराम कौशिक के घर में मंगलवार को टैंक की सफाई का कार्य किया गया। इसके बाद परिवार का एक सदस्य जब भीतर की ओर देख रहा था तब वह बेहोश होकर उसमें गिर पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब परिवार के दो अन्य सदस्य उसे निकालने टैंक में गए तब वह भी बाहर नहीं आए। बाद में जब सफाई कर्मचारी भीतर गया तब वह भी बेहोश होकर वहीं गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जब चारों बाहर नहीं निकले तब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान एक ही परिवार के अखिलेश्वर कौशिक (40), गौरीशंकर कौशिक (28) और रामखिलावन कौशिक (45) तथा सफाई कर्मचारी सुभाष दगौर (35) के रूप में की गई है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, सभी की मौत टैंक में जहरीली गैस के रिसाव के कारण हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हादसे पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed