{"_id":"673f2c214abff830780e8a10","slug":"four-day-bastar-olympics-concluded-amid-chaos-in-bijapur-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: चार दिवसीय बस्तर ओलंपिक सम्पन्न, खिलाड़ियों को परोसा गया अधपका भोजन, धूप से बचने के लिए व्यवस्था भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: चार दिवसीय बस्तर ओलंपिक सम्पन्न, खिलाड़ियों को परोसा गया अधपका भोजन, धूप से बचने के लिए व्यवस्था भी नहीं
Thu, 21 Nov 2024 07:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:18 PM IST
सार
बस्तर में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के साथ अंदरूनी इलाकों के युवाओं को सरकार से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन कराया जा रहा है। इस खेल आयोजन में कुछ अव्यवस्थाएं भी निकलकर सामने आई हैं।
विज्ञापन
बस्तर ओलंपिक खेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के साथ अंदरूनी इलाकों के युवाओं को सरकार से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन कराया जा रहा है। इस खेल आयोजन में कुछ अव्यवस्थाएं भी निकलकर सामने आई हैं। गुरुवार को संपन्न हुए इस चार दिवसीय ब्लाक स्तरीय बस्तर ओलंपिक के आयोजन में शामिल हुए जिले भर के 12000 खिलाड़ियों को जहां एक ओर अधपका भोजन परोसा गया, तो वहीं दो दिनों तक एजुकेशन सिटी के फुटबॉल ग्राउंड में चले खेल के दौरान धूप से बचने के लिए छांव का इंतेजाम तक नहीं किया गया था।
विज्ञापन
धूप के खेलकर बच्चे चक्कर खाकर गिरते नजर आये। हालांकि यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए तैनात की गई थी। यहां बच्चों के लिए नाश्ता व भोजन की व्यवस्था भी नहीं कि गई थी। बच्चे या तो अपने खर्चे से या फिर अपने रिश्तेदारों के यहां से खाने की व्यवस्था कर रहे थे। इधर बुधवार को बस्तर ओलंपिक के आयोजन में भारी अव्यवस्था दिखी। खिलाड़ियों के लिए भोजन की अच्छी व्यवस्था नहीं कराई गई।
विज्ञापन
हजारों बच्चों को अधपका खाना खिलाया गया। इसके लिए भी बच्चों को लंबी कतार लगानी पड़ी थी। 12000 बच्चों के प्यास बुझाने के लिए महज दो पानी के टैंकर ही लगाये गए थे। खिलाड़ियों ने बताया कि उन्हें उन्हें दो दिनों से अधपका चांवल ख़िलाया गया, जिससे कुछ बच्चे बीमार पड़ गए। इतना ही नहीं जिस छात्रावास में बच्चों के रुकने की व्यवस्था की गई थी, वहां बच्चों के लिए बिस्तर तक नहीं थे।
विज्ञापन
दो डिप्टी सीएम व खेल मंत्री ने बीजापुर आकर देखा बस्तर ओलंपिक का आयोजन
बस्तर ओलंपिक के ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम देखने मंगलवार को डिप्टी सीएम अरुण साव व बुधवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा व खेल मंत्री टंकराम वर्मा बीजापुर पहुंचकर बस्तर ओलंपिक का आयोजन देखा और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।