{"_id":"5c2f1640bdec2256b06ef863","slug":"former-speaker-bjp-leader-dharamlal-kaushik-will-be-leader-of-opposition-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक होंगे नेता प्रतिपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक होंगे नेता प्रतिपक्ष
Fri, 04 Jan 2019 01:47 PM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Shani Mishra
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Dharamlal kaushik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक को विधायक दल का नेता चुना है। वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को यहां बताया कि कौशिक को आज भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया।
उन्होंने बताया कि आज सुबह एकात्म परिसर में भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक थावरचंद गहलोत और अनिल जैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
धरम लाल कौशिक बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र से विधायक हैं। वह वर्ष 2008 से 2013 के दौरान विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हैं। इस दौरान राज्य में भाजपा की सरकार थी। कौशिक अन्य पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठ नेता हैं।
विज्ञापन
राज्य में इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटों पर, भाजपा ने 15 सीटों पर और बसपा तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने सात सीटों पर जीत हासिल की है।
छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हुआ है और 11 जनवरी तक चलेगा।