{"_id":"68407e3d0e2f362b8b0562ed","slug":"former-mla-arun-tiwari-arrested-for-posting-indecent-posts-on-pm-modi-and-operation-sindoor-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बिलासपुर में पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार, पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर अभद्र पोस्ट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बिलासपुर में पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार, पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर अभद्र पोस्ट का आरोप
Wed, 04 Jun 2025 10:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:41 PM IST
सार
बिलासपुर में पुलिस ने पूर्व विधायक अरुण तिवारी को रतनपुर फार्म हाउस से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन पर पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट करने का आरोप है। आईटी एक्ट और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर में पूर्व विधायक अरुण तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रतनपुर स्थित फार्म हाउस से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूर्व विधायक पर पीएम नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया पर में अभद्र पोस्ट वायरल करने का आरोप है। मामले में आईटी एक्ट और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञेय नगर निवासी पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने बीते दिनों पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में अभद्र पोस्ट किया था। पोस्ट में पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाया गया था। पूर्व विधायक का ये पोस्ट वायरल हो रहा था। लोग आपत्तिजनक पोस्ट पर सोशल मीडिया में आक्रोश जाहिर कर रहे थे। इसके बाद पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव ने इसकी लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ आईटी एक्ट व धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज कर पतासाजी शुरू की। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि, वे रतनपुर स्थित अपने फार्म हाउस में हैं। पुलिस ने फॉर्म हाउस में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पूर्व विधायक अभी भी कार्रवाई से नहीं डरने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है, वे गलत नीतियों को लेकर हमेशा पीएम मोदी का विरोध करते रहेंगे। हालांकि, जिस पोस्ट पर उनपर कार्रवाई की गई है उसे वे गलत नहीं मान रहे। उनका कहना है, वे नरेंद्र को नर्रु कहते रहेंगे। उन्होंने कहीं भी सीधे अपशब्दों का प्रयोग पोस्ट में नहीं किया है। इधर, बयान दर्ज करने के बाद पूर्व विधायक को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है, पोस्ट के जरिए पूर्व विधायक ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है और पीएम की छवि को भी धूमिल किया है, ऐसे में आईटी एक्ट और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज कर उनपर कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि पूर्व विधायक अरुण तिवारी का हमेशा से विवादों से नाता रहा है। लंबे समय तक वे कांग्रेस में पदाधिकारी भी रहे हैं। बीते दिनों विधानसभा चुनाव के दौरान भी मेयर के साथ बातचीत का एक ऑडियो इनका वायरल हुआ था, जिसमें टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं पर सवाल खड़े किया गया था।