फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former minister Rajesh Munat take out tiranga bike rally in Raipur

Raipur: पूर्व मंत्री मूणत ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा, केसरिया पगड़ी और हाथ में तिरंगा लिए दिखे कार्यकर्ता

Tue, 15 Aug 2023 02:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 15 Aug 2023 02:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। यह दीनदयाल ऑडिटोरियम से निकाली गई। इस दौरान केसरिया पगड़ी और हाथ में तिरंगा लिए भाजपा के हजारों कार्यकर्ता दिखे।

विज्ञापन
Former minister Rajesh Munat take out tiranga bike rally in Raipur
पूर्व मंत्री मूणत ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। यह दीनदयाल ऑडिटोरियम से निकाली गई। इस दौरान केसरिया पगड़ी और हाथ में तिरंगा लिए भाजपा के हजारों कार्यकर्ता दिखे।
विज्ञापन




पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि यह किसी प्रकार की शक्ति प्रदर्शन नहीं है। ये तो भारत माता की शक्ति का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहे ना रहे हम सब भारत माता के पुत्र हैं। धरती हमारी माता है। भारत को वापस सोने की चड़िया बनाना है।  
विज्ञापन




इस अवसर पर राजेश मूणत ने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ पूरे हुए। इस दौरान रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश इस तिरंगे अभियान में शामिल हो रहे हैं। हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश कांग्रेस की साइकिल तिरंगा यात्रा और छत्तीसगढ़ बीजेपी की बाइक तिरंगा यात्रा के सवाल पर राजेश मूणत ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मुबारक हो। देश की आजादी के लिए हजारों लोग बलिदान हुए। अपनी बलिदान दिए, लेकिन गांधी परिवार ने बलिदान नहीं दिया। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस भारत माता हिंदुस्तान की जय, भारत माता की जय क्यो नहीं बोलते हैं। वे तो सिर्फ सोनिया गांधी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद बोलते हैं। कांग्रेस पार्टी तिरंगा को लेकर के राजनीति करती थी। वहीं नरेंद्र मोदी तरंगों को घर -घर पहुंचने का काम कर रहे हैं। ये भारतीय जनता पार्टी का संदेश है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed