फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former leader of opposition brother BJP leader commits suicide in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में BJP नेता ने की आत्महत्या: पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भाई ने ट्रेन में कटकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात

Sat, 28 Sep 2024 11:50 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/जांजगीर-चांपा Published by: अमन कोशले Updated Sat, 28 Sep 2024 11:50 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता ने खुदकुशी कर ली है। जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल ने आत्महत्या की है। खुदकुशी का कारण अब तक अज्ञात है।

विज्ञापन
Former leader of opposition brother BJP leader commits suicide in Chhattisgarh
मृतक बीजेपी नेता शेखर चंदेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता ने खुदकुशी कर ली है। जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल ने आत्महत्या की है। खुदकुशी का कारण अब तक अज्ञात है। बीजेपी नेता शेखर चंदेल ने जांजगीर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी  मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी नेता शेखर चंदेल ने शुक्रवार रात में जांजगीर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के जानकारी देर रात तक आस-पास के लोगों को भी मिली। जिसके बाद घटना स्थल पर भीड़ उमड़ रही थी। वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं एंबुलेंस के मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


बीजेपी नेता ने किस वजह से आत्महत्या की है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी नेता शेखर चंदेल के परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। बात दें कि शेखर चनडेल को हाल ही में स्काउट गाइड के जिला आयुक्त बनाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed