{"_id":"680a3085202c09b5e80f7d9d","slug":"former-deputy-cm-ts-singhdev-met-congress-workers-in-bilaspur-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: टीएस सिंहदेव ने की आतंकी हमले की निंदा, कहा- नक्सलवाद की तरह आतंकवाद को खत्म करने का बनाएं लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: टीएस सिंहदेव ने की आतंकी हमले की निंदा, कहा- नक्सलवाद की तरह आतंकवाद को खत्म करने का बनाएं लक्ष्य
Thu, 24 Apr 2025 07:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 24 Apr 2025 07:45 PM IST
सार
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और केंद्र से आतंकवाद खत्म करने के लिए ठोस लक्ष्य निर्धारित करने की मांग की, साथ ही राज्य सरकार पर सड़कों की खराब स्थिति के लिए निशाना साधा।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने बिलासपुर पहुंचकर कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद और राज्य की सड़कों की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिए। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सिंहदेव ने कहा कि सीमा पर आतंकवादी संगठन लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में आतंकी घटनाओं और आंकड़ों में कमी आई है, लेकिन यह सिलसिला पूरी तरह थमा नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने की मांग की, जैसा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए किया गया है। सिंहदेव ने पहलगाम हमले को अमानवीय, वीभत्स और निंदनीय करार देते हुए कहा कि यह देश में अस्थिरता और भाईचारे को तोड़ने की साजिश है। उन्होंने देशवासियों, सेना और सरकार के साथ एकजुटता जताते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़ा जवाब देने की बात कही।
विज्ञापन
इसके साथ ही सिंहदेव ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक साल बीत जाने के बावजूद सड़कों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। खास तौर पर सरगुजा से रामानुजगंज तक सड़कों की हालत बेहद खराब है। जनता को सरकार से बदलाव की उम्मीद थी, लेकिन जमीनी स्तर पर नतीजे निराशाजनक हैं। सरकार के प्रदर्शन को आंकते हुए उन्होंने पहले दिए साढ़े चार अंकों को घटाकर अब केवल चार अंक दिया। सिंहदेव के इस दौरे और बयानों ने जहां आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाया। वहीं, राज्य सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उनकी यह मुलाकात पार्टी को मजबूत करने की दिशा में भी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन