फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former councilor candidate Shailendra Nirmalkar got his head shaved in Bilaspur

CG: कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव नहीं जीत सके चुनाव, पूर्व पार्षद प्रत्याशी शैलेंद्र निर्मलकर ने मुडंवाया

Thu, 06 Jun 2024 07:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 06 Jun 2024 07:22 PM IST
सार

पूर्व पार्षद प्रत्याशी शैलेंद्र निर्मलकर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के नहीं जीतने पर मुंडन कराने और मूछ मुड़ाने की शर्त लगाई थी। उन्होंने अपने वादे के मुताबिक, गुरुवार को मुंडन करा लिया और मूछ भी हटा दी। शैलेंद्र निर्मलकर की इस शर्त की खूब चर्चा है।  

विज्ञापन
Former councilor candidate Shailendra Nirmalkar got his head shaved in Bilaspur
पूर्व पार्षद प्रत्याशी शैलेंद्र निर्मलकर ने मुडंवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के नहीं जीतने पर मुंडन कराने और मूछ मुड़ाने की शर्त वार्ड क्रमांक 3 तखतपुर के पूर्व पार्षद प्रत्याशी शैलेंद्र निर्मलकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से लगाई थी। चार जून को परिणाम आया और उसमें कांग्रेस के बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव चुनाव हार गए। इसकी सूचना जब शैलेंद्र निर्मलकर को मिली तो उन्होंने अपने वादे के मुताबिक गुरुवार को मुंडन करा लिया और मूछ भी हटा दी। शैलेंद्र निर्मलकर की इस शर्त की खूब चर्चा है।  

विज्ञापन


मतगणना के दो दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर शैलेंद्र के मुंडन और मूछ मुड़ाने की चर्चा खूब होती रही। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके समर्थन में रहे तो भाजपा के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के जीतने के दावे करते रहे। 4 जून की जब मतगणना प्रांरभ हुई तो यह फिर से मीडिया में चलने लगा और जब मतगणना परिणाम में वोटों का फासला बढ़ता गया तो लोग शैलेंद्र को अपने किए हुए वादे को याद दिलाते रहे। 
विज्ञापन


अंतत: जब लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी हुआ, उसमें भाजपा के प्रत्याशी की जीत हुई। इस सूचना के मिलने के बाद शैलेंद्र ने अपना सर और मुछ दोनों मुड़ा लिया। अपनी इस शर्त पर शैलेंद्र ने कहा कि पूरे देश में आयोध्या में बने राम मंदिर के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा को आयोध्या के मतदाताओं ने सबक सिखाया है। अपनी जबान पर कायम हूं और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की हार पर जो शर्त लगाई थी। उस पर आज मुंडन करा रहा हूं और आने वाले नगरपालिका चुनाव में डंके की चोट पर कांग्रेस भाजपा को सबक सिखाऐगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed