फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former Congress MLA blamed PCC chief for losing civic elections, party served notice in CG

CG Politics: कांग्रेस के पूर्व विधायक ने निकाय चुनाव हारने का ठीकरा पीसीसी चीफ पर फोड़ा, पार्टी ने थमाया नोटिस

Tue, 18 Feb 2025 06:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 18 Feb 2025 06:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने पार्टी के पूर्व विधायक को नोटिस जारी किया है। दरअसल, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा कुछ दिन पहले प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव हारने का आरोप पीसीसी चीफ दीपक बैज पर लगाया था।

विज्ञापन
Former Congress MLA blamed PCC chief for losing civic elections, party served notice in CG
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने पार्टी के पूर्व विधायक को नोटिस जारी किया है। दरअसल, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा कुछ दिन पहले प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव हारने का आरोप पीसीसी चीफ दीपक बैज पर लगाया था। अब यह मामला गरमाया हुआ है। आलोचनात्मक टिप्पणी करने पर पार्टी ने उनके खिलाफ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने यह नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन




दरअसल, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने हाल ही में हुए निकाय चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज पर निशाना साधते हुए आरोप लगाए थे। उन्होंने पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा था कि चुनावी हार के लिए प्रदेश अध्यक्ष जिम्मेदार हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व नेता अजीत कुकरेजा की पार्टी में वापसी पर भी नाराजगी जताई थी। इस पूरे मामले को लेकर पार्टी ने जुनेजा के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


जारी नोटिस में लिखा गया है कि प्रदेश संगठन के किसी निर्णयों के विषय में अपनी बात पार्टी फोरम में रखने के बजाय सार्वजनिक रूप से मीडिया में आधारहीन अनर्गल बयानबाजी करने का मामला संज्ञान में आया है, जिससे पार्टी संगठन कि छवि धूमिल हो रही है। यह अनुशासनहिता कि श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीसी चीफ के आदेशानुसार अनर्गल बयानबाजी के संबंध में पूर्व विधायक जुनेजा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसका लिखित जवाब तीन दिनों के भीतर मांगा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed