फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former CM Raman Singh said Christian missionaries are flourishing under protection of Congress

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह बोले: कांग्रेस के संरक्षण में ईसाई मिशनरी फल-फूल रहे, प्रदेश में निर्माण कार्य पड़े ठप

Thu, 20 Apr 2023 09:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Apr 2023 09:59 PM IST
सार

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि धमतरी के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है और बस्तर में प्रियंका गांधी की रैली कर कांग्रेस झूठी वाहवाही बटोर रही है। महापौर सदन छोड़कर भाग रहे हैं।

विज्ञापन
Former CM Raman Singh said Christian missionaries are flourishing under protection of Congress
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप है वहीं घोषणा पत्र के वादे भी अब तक अधूरे हैं। कांग्रेस प्रियंका गांधी को बुलाकर ये बताने का प्रयास कर रही है कि वे अपने सारे वादे पूरे करते हैं। पहले भी राहुल गांधी के सामने वादा किया था, अब फिर उसी वादा को दोहराने का काम कर रही है।

विज्ञापन

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि धमतरी में विकास कार्य ठप हैं। महापौर सदन छोड़कर भाग रहे हैं। धमतरी के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है और बस्तर में प्रियंका गांधी की रैली कर कांग्रेस झूठी वाहवाही बटोर रही है। सरकार शराबबंदी, बोनस, किसानों और बेरोजगारों से किए हुए वादे पूरी नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी सर्वे में कांग्रेस सरकार की स्थिति अच्छा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्राथमिक सर्वे में 65 प्रतिशत विधायकों के प्रति लोगों की नाराजगी होना बताया गया है। इससे बड़ी बात नहीं हो सकती। मंगतूराम पवार के एक बयान पर उन्होंने कहा कि मंगतू राम हैं उनके बारे में बोलने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

चुनावी मुद्दों में धर्मांतरण का मुद्दा शामिल करने के सवाल उन्होंने कहा है धर्मांतरण चुनावी मुद्दा नहीं है बल्कि वह सामाजिक समरसता का विषय है। कांग्रेस के सरंक्षण में ईसाई मिशनरी फल-फूल रहे है। वोट की राजनीति कांग्रेस करती है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक धर्मांतरण की आंधी चल रही है जो समाज और देश के लिए नुकसानदायक है। टिकट वितरण पर कहा है कि भाजपा की अपनी एक प्रक्रिया है बूथ से लेकर ऊपर तक उस प्रक्रिया को अपनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed