फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former CM Bhupesh Baghel Visit Rajnandgaon Mahadev Satta App Lok Sabha Elections 2024

'अब भी कैसे चल रहा महादेव ऐप': भूपेश बोले- गलत है तो बंद क्यों नहीं हुआ, दिल्ली में बैठे लोग ले रहे हैं पैसा

Mon, 18 Mar 2024 09:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Mon, 18 Mar 2024 09:18 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुटेरी और राजनांदगांव शहर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने महादेव सट्टा ऐप को लेकर केंद्र सरकार निशाना साधा।

विज्ञापन
Former CM Bhupesh Baghel Visit Rajnandgaon Mahadev Satta App Lok Sabha Elections 2024
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे। यहां खुटेरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और राजनांदगांव शहर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में वह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उन पर हुए एफआईआर को लेकर कहा कि अग्रिम जमानत के लिए अपील नहीं करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस नेता के मंच पर ही छलके दर्द को लेकर कहा कि यह कांग्रेस पार्टी है, जहां कहने की छूट मिलती है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है। लगातार प्रत्याशियों का दौरा भी शुरू हो चुका है। भूपेश बघेल ने खुटेरी और राजनांदगांव शहर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगातार 6 विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक स्तरीय बैठक में शामिल हो रहा हूं। यह बैठक संपन्न हो चुकी है। कल पंडरिया और कवर्धा विधानसभा में बैठक होगी। लगातार ब्लॉक स्तर की बैठक चल रही है। उन्होंने कहा कि, 'हमारे प्रदेश में कुछ सीटें बची हुईं हैं। डिक्लेयर होने में वह भी जल्द डिक्लेयर हो जाएगी।'
विज्ञापन


कांग्रेस नेता सुरेंद्र दाऊ के खुटेरी के कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश बघेल के सामने 5 साल में न कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ न काम को लेकर पूछे गए सवाल में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि,  'मैंने तो उसका जवाब भी दिया है। मैंने कहा यह कांग्रेस पार्टी है, जहां कहने की छूट मिलती है यहां सब अपनी बात कह सकते हैं।' अपने ऊपर हुए एफआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि, 'मैं अग्रिम जमानत के लिए अपील नहीं करूंगा। मुझे पहले नोटिस तो दें मैं जाऊंगा, क्या आरोप है पहले वह तो मैं समझूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिना कारण के एफआईआर कर दिए हैं, जो विवरण है उसमें मेरे नाम का उल्लेख नहीं है। सूची में मेरा नाम डाल दिया है। पूरे देश भर में हमने लुक आउट सर्कुलर जारी किया। हमने भारत सरकार को भी लिखा महादेव बंद होना चाहिए फिर भी आज महादेव ऐप सट्टा चल रहा है। डबल इंजन की सरकार में चल रहा है, यदि गलत है तो चल क्यों रहा है तो प्रोटेक्शन मनी कौन ले रहा है। दिल्ली में बैठे हुए लोग ले रहे हैं कि राज्य में बैठे हुए लोग ले रहे हैं। चल तो अभी भी रहा है बंद हो जाना चाहिएस हुआ नहीं।


पूर्व मुख्यमंत्री पर हुए एफआईआर में प्रेसवार्ता लेने पर पूछे गए सवाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इतने डरे हुए लोग हैं कि चार तारीख को एफआईआर करते हैं। अपनी वेबसाइट में नहीं डालते दिल्ली के पत्रकार उसको छपते हैं कितने डरे हुए हैं कि आप यदि सही होते तो अपने वेबसाइट में डालना था, क्यों नहीं डाले। आजकल तो उद्योग चल रहा है ट्रांसफर उद्योग अभी-अभी बंद हुआ है। आचार संहिता लग गया, वसूली चल रही है एक बड़े होटल में कद्दावर मंत्री लोग बैठकर उसके कलेक्शन वाले बैठते हैं। सभी लोगों को बुला बुलाकर वसूली चल रहा है मुझे तो जानकारी मिली है कि राइस मिलर को प्रति क्विंटल 30 रुपये मांगा जा रहा है और उद्योगपतियों से करोड़ों रुपये यह लोग दबाव पूर्वक ले रहे हैं तो इसमें ईडी वाले कब कार्रवाई करेंगे जैसे आरोप भी पूर्व मुख्यमंत्री ने लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed