फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former Chief Minister Raman Singh hit back at Chief Minister Bhupesh Baghel statement in Rajnandgaon

CG Election: सीएम बघेल के बयान पर रमन सिंह ने किया पलटवार, कहा- राम का नाम ले लेते तो भूपेश का उद्धार हो जाता

Sat, 14 Oct 2023 09:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 14 Oct 2023 09:36 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। रमन सिंह ने कहा कि  भूपेश बघेल जितनी बार रमन सिंह का नाम लेते हैं, अगर इतनी बार राम का नाम ले लेते तो उनका उद्धार हो जाता। 

विज्ञापन
Former Chief Minister Raman Singh hit back at Chief Minister Bhupesh Baghel statement in Rajnandgaon
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शनिवार को राजनांदगांव पहुंचे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 'रमन सिंह की चिंता छोड़ दें। भूपेश बघेल सिर्फ रमन सिंह के नाम का माला जपते रहते हैं, इतना ही राम नाम की माला जपते तो भूपेश का उद्धार हो जाते। राजनांदगांव विधानसभा की चिंता भूपेश बघेल छोड़ दें। यहां की जनता की चिंता करने के लिए रमन सिंह हैं। भूपेश के हाथ से पाटन विधानसभा खिसक रहा है, वह अपनी चिंता करें।'

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संकल्प शिविर कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इस बार राजनांदगांव जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा होगा। राजनांदगांव विधानसभा सीट भी कांग्रेस जीतेगी और मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि इस बार विधानसभा चुनाव और रमन सिंह नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि अमन सिंह लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल जितनी बार रमन सिंह का नाम लेते हैं, अगर इतनी बार राम का नाम ले लेते तो उनका उद्धार हो जाता। उनको सपने में भी रमन सिंह दिखते हैं। उनके मन में भय आ गया है। रमन सिंह ने कहा कि भूपेश के हाथ से पाटन खिसक रहा है। वह राजनांदगांव की चिंता छोड़ दें, उसके लिए रमन सिंह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed