फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former Chhattisgarh Chief Minister Ajit Jogi is in a coma, his condition is critical, next 48 hours is very crucial

कोमा में गए पूर्व सीएम अजीत जोगी, हालत हुई नाजुक, अगले 48 घंटे बेहद अहम

Sun, 10 May 2020 02:37 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 10 May 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Former Chhattisgarh Chief Minister Ajit Jogi is in a coma, his condition is critical, next 48 hours is very crucial
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की स्थिति नाजुक बनी हुई है और वह कोमा में हैं। रविवार को उनका मेडिकल बुलेटिन आया है, जिसमें उनकी हालत नाजुक बताई गई है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


रायपुर स्थित श्री नारायणा अस्पताल के चिकित्सकीय निदेशक डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि अजीत जोगी की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज डॉ. पंकज ओमर के नेतृत्व में आठ डॉक्टरों की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेमका ने कहा कि अभी उनकी हृदय गति सामान्य है। रक्तचाप भी दवाओं से नियंत्रित है लेकिन शनिवार को उनकी सांस रुक जाने के बाद उनके मस्तिष्क में ऑक्सीजन नहीं जाने की वजह से उनके दिमाग को संभावित नुकसान पहुंचा है। चिकित्सकीय भाषा में इसे हाइपॉक्सिया कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जोगी की न्यूरोलॉजिकल (मष्तिष्क संबंधी) गतिविधियां लगभग नहीं के बराबर है। अजीत जोगी कोमा में हैं। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। 

चिकित्सक ने बताया कि चिकित्सक जोगी के स्वास्थ्य में सुधार का प्रयास कर रहे हैं लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटे में यह समझ आएगा कि उनके शरीर पर दवाओं का कितना असर हो रहा है।


छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोगी के परिवार के सदस्यों के अनुसार अजीत जोगी शनिवार सुबह व्हीलचेयर पर गार्डन में घूम रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गए थे।

भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए अजीत जोगी वर्तमान में मारवाही क्षेत्र से विधायक हैं। उनकी पत्नी रेनु जोगी कोटा क्षेत्र से विधायक हैं। जोगी वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान यहां के पहले मुख्यमंत्री बने तथा वर्ष 2003 तक मुख्यमंत्री रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed