फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former Chhattisgarh Chief Minister Ajit Jogi health is critical, give oxygen from Ventilator, brain activity is negligible

अजीत जोगी की स्थिति गंभीर, वेंटिलेटर के माध्यम से दी जा रही सांस

Mon, 11 May 2020 01:10 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 11 May 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Former Chhattisgarh Chief Minister Ajit Jogi health is critical, give oxygen from Ventilator, brain activity is negligible
Ajit Jogi

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जोगी की न्यूरोलॉजिकल (मष्तिष्क) की गतिविधियां लगभग नहीं के बराबर हैं। रायुपर के श्री नारायणा अस्पताल द्वारा जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


अस्पताल द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में बताया गया है कि जोगी का हृदय, रक्तचाप और यूरिन आउटपुट फिलहाल नियंत्रित है। लेकिन वर्तमान में उनके मष्तिष्क की गतिविधियां लगभग नहीं के बराबर हैं। इसमें बताया गया है कि पूर्व सीएम को वेंटीलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है। 
विज्ञापन



बुलेटिन में कहा गया है कि हाइपोक्सिया होने की वजह से उन्हें हाइपोथर्मिया (शरीर के तापमान में कमी होना) और मस्तिष्क में ऑक्सीजन की मांग कम करने के लिए बेहोशी की दवा दी जा रही है। इसमें बताया गया है कि आज दोपहर में 48 घंटे पूरे होने के बाद उनकी बेहोशी की दवाइयां कम की जाएंगी और शरीर के तापमान को धीरे-धीरे बढ़ाकर सामान्य की तरफ लाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ने बताया है कि इसके बाद जोगी के मष्तिष्क की गतिविधियों को देखा जाएगा। अगले 24-48 घंटे बाद इस बात का मूल्यांकन किया जाएगा कि उनके मष्तिष्क में कितनी गतिविधियां है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोगी के परिवार के सदस्यों के अनुसार अजीत जोगी शनिवार सुबह व्हीलचेयर पर गार्डन में घूम रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गए थे।


भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए अजीत जोगी वर्तमान में मारवाही क्षेत्र से विधायक हैं। उनकी पत्नी रेनु जोगी कोटा क्षेत्र से विधायक हैं। जोगी वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान यहां के पहले मुख्यमंत्री बने तथा वर्ष 2003 तक मुख्यमंत्री रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed