फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Forest department team caught teak wood being taken from Chhattisgarh to Telangana in Bijapur

Bijpur: तारलागुडा चेकपोस्ट पर वन अमले ने की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ से तेलंगाना ले जायी जा रही सागौन की लकड़ी पकड़ी

Mon, 05 Aug 2024 10:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 05 Aug 2024 10:26 PM IST
सार

भोपालपटनम वन अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छ्त्तीसगढ से तेलंगाना ले जायी जा रही सागौन लकड़ी को पकड़ा है। अमले ने तारलागुडा चेकपोस्ट पर कार्रवाई की है। तस्कर फिर से अमले को चकमा देकर भाग निकले। 

विज्ञापन
Forest department team caught teak wood being taken from Chhattisgarh to Telangana in Bijapur
सागौन की लकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के अंतिम छोर पर बसे भोपालपटनम ब्लाक के तेलंगाना व छत्तीसगढ़ की सरहद पर तारलागुडा फॉरेस्ट चेकपोस्ट पर वन अमले ने सूचना के आधार पर एक टाटा सूमो व एक पिकअप में भरकर तेलंगाना ले जा रहे सागौन चिरान को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वन अमले को देखकर तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। 

विज्ञापन


वन परिक्षेत्र अधिकारी विनोद तिवारी ने बताया कि उन्हें पुख्ता सूचना मिली थीं तस्कर दो गाड़ियों सूमो व पिकअप में सागौन के चिरान तेलंगाना पार करने वाले हैं। इसके बाद वन अमला सक्रिय हुआ और तारलागुडा चेकपोस्ट पर गाड़ियों की तलाशी ली गई। इसी बीच एक सूमो वाहन से 23 व एक पिकअप से 36 नग सागौन के चिरान बरामद किये गये। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तस्कर अमले को देख रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर भाग निकले।  वन परिक्षेत्र अधिकारी ने आगे बताया कि पकड़े गए सागौन की कीमत 2,50 लाख रुपये आंकी गई हैं। इस कार्यवाही में लम्बाड़ी अप्पाराव, डिप्टी रेंजर देपला, कमलेश आदेश, अन्नाराम, शैलेन्द्र एकटी, शैलेश लम्बाड़ी व अजय एकटी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed