फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Forest department rescued injured tiger in Indravati Tiger Reserve

Bijapur: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में घायल बाघ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू, जंगल सफारी भेजा

Thu, 17 Apr 2025 03:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Apr 2025 03:51 PM IST
सार

बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शिकारियों के जाल में फंसकर एक बाघ घायल हो गया। बाघ के पैरों में गंभीर चोटें आईं और घाव सड़ने लगे। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाघ को रेस्क्यू किया, प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए जंगल सफारी भेजा।

विज्ञापन
Forest department rescued injured tiger in Indravati Tiger Reserve
घायल बाघ का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से जंगल में एक बाघ के दिखने की सूचना वन विभाग को लगातार मिल रही थी। इस दौरान बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। शिकारियों ने बाघ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जिसमें फंसने से बाघ घायल हो गया। वन विभाग की टीम ने जंगल में पहुंचकर बाघ को रेस्क्यू किया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जंगल सफारी भेज दिया।

विज्ञापन


बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के बफर जोन, कांदुलनार, मोरमेड़ और तोयनार गांवों के बीच घने जंगल में एक बाघ शिकारियों द्वारा लगाए गए तार के फंदे में फंस गया। इस फंदे की वजह से बाघ के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए, जिसके कारण घावों में कीड़े पड़ गए और सड़न शुरू हो गई। 
विज्ञापन


वन विभाग को इस घटना की जानकारी मिलते ही उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल बाघ का उपचार शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, बाघ की उम्र पांच से छह वर्ष है। बताया गया कि लगभग 15 से 20 दिन पहले बाघ ने कांदुलनार गांव के एक व्यक्ति पर हमला किया था, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed