फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   forest department has taken action regarding the tiger carcass found in the forest of Ghui forest range in Sur

सूरजपुर: घुई वन परिक्षेत्र के जंगल में मिले बाघ के शव को लेकर विभाग की कार्रवाई, छह लोगों को हिरासत में लिया

Wed, 17 Dec 2025 07:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 Dec 2025 07:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र के जंगल में सोमवार को मिले बाघ के शव के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर रही है। बाघ की संदिग्ध मौत को लेकर अब तक 6 लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
forest department has taken action regarding the tiger carcass found in the forest of Ghui forest range in Sur
वन विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र के जंगल में सोमवार को मिले बाघ के शव के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर रही है। बाघ की संदिग्ध मौत को लेकर अब तक 6 लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान बाघ के शरीर से गायब किए गए अंग भी बरामद कर लिए गए हैं, जिससे शिकार की आशंका और गहरी हो गई है।

विज्ञापन


इस संवेदनशील मामले की जांच सूरजपुर और बलरामपुर वन मंडल के साथ-साथ वाइल्ड लाइफ की विशेष टीम संयुक्त रूप से कर रही है। घटनास्थल से लेकर आसपास के इलाकों तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। वन विभाग के अनुसार जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और दोषियों तक पहुंचने के लिए हर पहलू को खंगाला जा रहा है। जांच में विशेष भूमिका निभा रहा है 1 वर्ष का बेल्जियम शेफर्ड डॉग ‘लिओ’, जिसने अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता से संदिग्धों की तलाश में अहम मदद की है। ‘लिओ’ हरियाणा के पंचकूला स्थित ITBP से प्रशिक्षित है और ट्रैकिंग ऑपरेशन में उसकी भूमिका को निर्णायक माना जा रहा है। बाघ की मौत से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है और उम्मीद जताई गई है कि, जल्द ही पूरे मामले का डीएफओ डी.पी. साहू द्वारा खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed