{"_id":"591ed14a4f1c1b864bf24a0f","slug":"forest-area-named-after-union-minister-anil-dave-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: फॉरेस्ट एरिया का नाम दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनिल दवे के नाम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: फॉरेस्ट एरिया का नाम दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनिल दवे के नाम पर
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 19 May 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
सीएम रमन सिंह
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के वन्य क्षेत्र को केंद्रीय मंत्री अनिल दवे का नाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यह घोषणा की है कि राज्य के दुर्ग क्षेत्र में 41 हेक्टेयर वन भूमि का नाम दिवंगत पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने आगे यह भी कहा है कि सरकार इस क्षेत्र की सिंचाई की सुविधा के लिए सौर जल पंप प्रदान करेगी।
विज्ञापन
सीएम ने यह घोषणा दुर्ग के पटेल विकास ब्लॉक के शंकर गांव में की। रमन सिंह यहां सौर ऊर्जा प्रचार समारोह में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव देव की आखिरी इच्छा थी कि उनके नाम पर कोई स्मारक नहीं बनाया जाना चाहिए, बल्कि इसके बजाय कम से कम एक पौधे को उनकी स्मृति में लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि अनिल माधव देव की गुरूवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। जीवित रहने पर देव ने कहा था कि अगर लोग मुझे प्यार और सम्मान करते हैं, तो मेरे नाम पर कोई स्मारक नहीं बनाया जाना चाहिए। बल्कि इसके बजाय एक पौधा लगाए। बता दें कि 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद अनिल माधव देव को पर्यावरण मंत्री नियुक्त किया गया था।