{"_id":"68026f36f38839f6710b98a8","slug":"foreign-ganja-seized-in-chhattisgarh-was-brought-to-raipur-from-mumbai-accused-arrested-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: छत्तीसगढ़ में विदेशी गांजा जब्त, मुंबई से मंगवाया गया था रायपुर, ऐसे पुलिस के चंगुल में फंसा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: छत्तीसगढ़ में विदेशी गांजा जब्त, मुंबई से मंगवाया गया था रायपुर, ऐसे पुलिस के चंगुल में फंसा आरोपी
Fri, 18 Apr 2025 08:56 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 18 Apr 2025 08:56 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने बड़ी मात्रा में विदेशी गांजा पकड़ा है। रायपुर के टिकरापारा थाना पुलिस ने विदेशी गांजा की बड़ी खेप के साथ गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने बड़ी मात्रा में विदेशी गांजा पकड़ा है। रायपुर के टिकरापारा थाना पुलिस ने विदेशी गांजा की बड़ी खेप के साथ गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना से पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति को 15.25 ग्राम विदेशी गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा निवासी तुषाल मूलचंदानी नाम का व्यक्ति भाठागांव बस स्टैंड के शुलभ शौचालय के पास अवैध मादक पदार्थ (विदेशी गांजा) की खरीद-बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस टीम घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली। इस पर आरोपी के कब्जे से 15.25 ग्राम विदेशी गांजा जब्त किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गांजा उसे उसके दोस्त रायपुर निवासी पंकज चावला ने मुंबई से मंगवाकर दिया था। वह इसे ग्राहक को देने के लिए बस स्टैंड आया था।
दूसरी ओर एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नहरपारा रोड़ स्थित आत्मानंद स्कूल के बाजू में एक व्यक्ति खडा है, जो अपने पास थैला में गांजा रखा है। वह कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस व्यक्ति की पतासाजी कर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संदीप श्रीवास निवासी मुंगली का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैला की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी संदीप श्रीवास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 किलो 950 ग्राम गांजा कीमती लगभग 60 हजार रुपये जब्त कर आरोपी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।