{"_id":"64ca4e9ef6abfbc36809f965","slug":"food-and-drug-administration-team-inspected-medical-stores-in-jagdalpur-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई फ्लू : खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने किया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण, आई ड्रॉप्स की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई फ्लू : खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने किया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण, आई ड्रॉप्स की हुई जांच
Wed, 02 Aug 2023 06:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 02 Aug 2023 06:13 PM IST
सार
जगदलपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया है। इस दौरान टीम ने आई ड्रॉप्स व अन्य औषधियों की उपलब्धता की जांच की।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वर्तमान में कंजक्टिवाइटिस इंफेक्शन (आंख आना) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी के मद्देनजर राज्य शासन के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने नगर के मेडिकल स्टोर्स में आई ड्रॉप्स एवं अन्य औषधियों की उपलब्धता सहित इन औषधियों के क्रय-विक्रय की जांच की।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने जोया मेडिकल, रॉयल मेडिकल स्टोर, लागू मेडिकल स्टोर, न्यू भारत मेडिकल, तारा मेडिकल, गोपाल मेडिकल, निर्मल मेडिकल और ज्योति मेडिकल स्टोर्स में क्रय-विक्रय संबंधी रिकॉर्ड एवं औषधियों के स्कंध की जांच की। साथ ही चिकित्सक के परामर्श पर्ची के बिना औषधि का विक्रय कतई नहीं किये जाने के निर्देश मेडिकल स्टोर्स संचालकों को दिये गए। इस टीम में औषधि निरीक्षक विनय ठाकुर एवं सौरभ जैन सहित विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन