{"_id":"c47368b2fd53909d84167a367b6cca0e","slug":"flood-situation-remains-serious-in-parts-of-state-hindi-news-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालत गंभीर, राज्य में अब भी बाढ़ की हालत जस की तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालत गंभीर, राज्य में अब भी बाढ़ की हालत जस की तस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Aug 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से हुई लगातार बारिश के बाद बाढ़ के स्थिति बनी हुई है। और इस स्थिति में अभी किसी तरह की राहत नहीं दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन
राज्य में रायगढ़, बिलासपुर, गरियाबंद और जांगीर गंभीर बाढ़ की परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। यहां लगभग 7 हजार से ज्यादा लोग कैंप में रह रहे हैं और सैकड़ों गांव हैं जो इस समय टापू बन चुके हैं।
विज्ञापन
राज्य में इस समय तक जरूरत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और अधिक बारिश हो सकती है।
राज्य में साल 655 मिलीमीटर औसत बारिश का आंकड़ा है लेकिन इस साल यह आंकड़ा पहले ही पार हो चुका है। राज्य में अब तक 681 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से चार प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन
राज्य के कई गांव पूरी तरह से डूब गए हैं और उनका मुख्यमार्गों से संपर्क टूट गया है।