फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five people died in Godarmana public representatives went to their homes and expressed condolences in Balrampu

Balrampur Ramanujganj: गोदरमाना में हुई थी पांच की मौत, घर जाकर जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की शोक संवेदना

Fri, 14 Mar 2025 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Mar 2025 07:20 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ की सीमा से महज 500 मीटर की दूरी पर झारखंड के ग्राम गोदारमाना में हुए हृदय विदारक घटना में हुए पांच लोगों की मौत अपने छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के लोगों को झकझोर का रख दिया।

विज्ञापन
Five people died in Godarmana public representatives went to their homes and expressed condolences in Balrampu
जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की शोक संवेदना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ की सीमा से महज 500 मीटर की दूरी पर झारखंड के ग्राम गोदारमाना में हुए हृदय विदारक घटना में हुए पांच लोगों की मौत अपने छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के लोगों को झकझोर का रख दिया। झारखंड के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया था। झारखंड विधानसभा में घटना को लेकर चर्चा हुई। झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी रामानुजगंज नगर पालिका के अध्यक्ष रमन अग्रवाल शोक संतप्त परिवार से मिल शोक संवेदना व्यक्त किया।

विज्ञापन


गौरतलब है की बीते सोमवार को पटाखा दुकान में आग लगने के बाद दम घुटने से मासूम भाई आयुष केसरी एवं पीयूष केसरी सहित पटाखा दुकानदार कुश गुप्ता, ग्राहक अजीत केसरी, सुशीला की मौत हो गई थी घटना से छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज एवं झारखंड के गोदरमाना शोक व्याप्त हो गया। घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी लोग सहज रूप से घटना को भूल नहीं पा रहे हैं बार-बार घटनाक्रम लोगों के सामने तैरने लगा रहा है। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी रामानुजगंज नगर पालिका के अध्यक्ष रमन अग्रवाल शोक संतप्त परिवार के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त। रमन अग्रवाल ने कहा कि घटना बहुत ही पीड़ा दायक है। भगवान शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। झारखंड के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। झारखंड विधानसभा में घटना पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


केशरवानी समाज ने रद्द किया होली मिलन समारोह
दो मासूम सहित तीन केशरवानी समाज के लोगो मौत पर दुखी रामानुजगंज केशरवानी समाज के लोगों के द्वारा केशरवानी समाज का होली मिलन समारोह रद्द किया गया। केशरवानी समाज के अध्यक्ष वेद प्रकाश केशरी, सचिव सत्य प्रकाश केशरी सहित अन्य लोग ढांढस बंधाने शोक संतृप्त परिवार के घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed