फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   five kg tumor removed from stomach of female patient in Mungeli

डॉक्टरों को मिली कामयाबी: मरीज के पेट से निकाला पांच किलो का ट्यूमर, महिला को मिला नया जीवन

Thu, 12 Oct 2023 11:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 11:02 PM IST
सार

बेमेतरा जिला की रहने वाली महिला के पेट से डॉक्टरों ने पांच किलो का ट्यूमर निकाला है। कलेक्टर राहुल देव ने सफल ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
five kg tumor removed from stomach of female patient in Mungeli
कलेक्टर राहुल देव ने सफल ऑपरेशन पर दी बधाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिला की रहने वाली महिला लंबे समय से पेट दर्द से परेशान महिला मरीज के पेट से पांच किलोग्राम ट्यूमर निकालकर जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य अमलों ने मरीज को राहत पहुंचाई। कलेक्टर राहुल देव ने सफल ऑपरेशन करने वाले इस अमले से आज जिला कलेक्टोरेट में मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


महिला लंबे समय से पेट दर्द की समस्या से परेशान थी। गंभीर हालत में उसने मुंगेली के जिला चिकित्सालय में संपर्क किया। जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य अमले ने पूरी तत्परता और गंभीरता से उपचार कर महिला का सफल आपरेशन किया और महिला के पेट से पांच किलो का ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया।
विज्ञापन


डॉ. हिना पारख ने बताया कि महिला के पेट से ट्यूमर को निकालना जरूरी तथा महिला हृदय रोग से भी पीड़ित थी, जिसके चलते उनका ऑपरेशन करना हाईरिस्क प्रतीत हो रहा था, डॉक्टरों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही थी। अब ऑपरेशन होने से महिला राहत की सांस ले रही है। महिला ने सफल ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की टीम के प्रति खुशी व्यक्त करते हुए आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि इससे पहले वह कई निजी चिकित्सालय में हजारो रुपये बर्बाद कर चुकी थी। कलेक्टर ने कहा कि सफल ऑपरेशन कर पांच किलोग्राम ट्यूमर निकालकर मरीज को राहत पहुंचाना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। उन्होंने सफल आपरेशन में लगे डाक्टरों को सम्मानित करते हुए आगे भी ऐसे बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। सम्मानित होने वाले अमले में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार बेलदार, ओ. टी. टेक्नीशियन मनोज कुमार बंजारे, स्टाफ नर्स रेशमा आहिरे, तोमेश्वरी खुटे और वार्ड बॉय देवेंद्र यादव का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed