फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   five convicts given death penalty and one was given life imprisonment in Korba

पांच दोषियों को सजा-ए-मौत: चार साल पहले बालिका संग किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों की ली थी जान; अब मिली सजा

Mon, 20 Jan 2025 10:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 20 Jan 2025 10:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में स्पेशल कोर्ट ने पांच दोषियों को मृत्युदंड और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
 

विज्ञापन
five convicts given death penalty and one was given life imprisonment in Korba
पांच दोषियों को मृत्युदंड और एक आजीवन कारावास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिला में नाबालिग पहाड़ी कोरवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में स्पेशल कोर्ट ने पांच दोषियों को मृत्युदंड और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बिलासपुर संभाग में इस तरह का यह पहला मामला है, जिसमें एक साथ पांच लोगों के लिए न्यायालय द्वारा मृत्युदंड की सजा निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि चार साल पहले लेमरू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पहाड़ी कोरवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के पिता और उसकी बहन की हत्या कर दी थी। वहीं, पीड़ित की भी मौत हो गई थी। मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को स्पेशल कोर्ट के जज ममता भोजवानी ने फैसला सुनाते हुए पांच दोषियों को मृत्युदंड और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


लेमरू क्षेत्र के गढ़-उपरोड़ा में एक वयक्ति और उसकी दो बेटियों की हत्या कर दी गई थी, जिसमें एक बेटी की उम्र चार साल थी। शव मंगलवार को जंगल से बरामद हुए थे। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उस समय किशोरी जिंदा थी और उसे पत्थर के नीचे दबा दिया गया था। अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। सभी को लाठी-डंडों और पत्थर से कुचलकर मारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed