{"_id":"6818b6598e85d81a8e005220","slug":"first-solution-camp-under-sushasan-tihaar-in-balod-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बालोद में सुशासन तिहार के तहत पहला समाधान शिविर, 5,714 आवेदनों का हुआ निराकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बालोद में सुशासन तिहार के तहत पहला समाधान शिविर, 5,714 आवेदनों का हुआ निराकरण
Mon, 05 May 2025 06:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 05 May 2025 06:47 PM IST
सार
बालोद के लाटाबोड़ में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में 15 पंचायतों के 5,714 आवेदनों का निराकरण किया गया। कलेक्टर ने जन-कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और जल संरक्षण की अपील की।
विज्ञापन
समाधान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले के लाटाबोड़ में सुशासन तिहार के अंतिम चरण का पहला समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 15 पंचायतों के 5,714 आवेदनों का निराकरण किया गया। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और बताया कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासकीय योजनाओं को सरलता और सुगमता से जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नागरिक संबंधित विभागों के स्टॉलों पर आवेदन जमा कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
शिविर में जन-जागरूकता और सेवाएं
शिविर में 15 गांवों के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान पौधरोपण किया गया, पुलिस विभाग ने साइबर जागरूकता, डिजिटल अरेस्ट और हेलमेट के महत्व पर लोगों को जागरूक किया। वन विभाग ने अपनी योजनाओं और शिकायतों के निराकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
कलेक्टर का आश्वासन
कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाएगा। उन्होंने जिले में बढ़ते जल संकट और भीषण गर्मी को देखते हुए जल संरक्षण, पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
हितग्राहियों को मिली सुविधाएं
लाटाबोड़ के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, उन्नत धान बीज, कीटनाशक, खाद, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी, श्रवण यंत्र, मछली पालन विभाग द्वारा आइस बॉक्स और मछली जाल प्रदान किए गए।
आवेदनों का विवरण
लाटाबोड़ कलस्टर के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को कुल 3472 मांग एवं 18 शिकायत, खाद विभाग को 557 मांग, समाज कल्याण विभाग को 487 मांग, राजस्व विभाग को 406 मांग एवं 14 शिकायत, महिला बाल विकास विभाग को 214 मांग एवं 10 शिकायत, विद्युत विभाग 101 मांग एवं 22 शिकायत, श्रम विभाग को 109 मांग, शिक्षा विभाग को 47 मांग, पीचई विभाग को 23 मांग एवं 5 शिकायत, परिवहन विभाग को 37 मांग एवं 2 शिकायत, स्वास्थ्य विभाग को 21 मांग व शिकायत 5, कृषि विभाग को 34 मांग, लोक निर्माण विभाग को 15 मांग एवं 2 शिकायत, जल संसाधन विभाग को 20 मांग एवं 2 शिकायत, क्रेडा विभाग को 4 मांग एवं शिकायत 2, पशुपालन विभाग को 14 मांग, जिला व्यापार उद्योग को 16 मांग एवं शिकायत 1, वन विभाग को 2 मांग, सहकारिता विभाग को 3 मांग सहित सभी विभागों को 5624 मांग एवं 90 शिकायत संबंधित आवेदनों को मिलाकर कुल 5714 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। सभी विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरान्त सभी आवेदनों की निराकरण करने की जानकारी दी गई।