फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Firecracker shops flout administrative instructions disregarding regulations to set up gunpowder markets in Ko

कोंडागांव: पटाखा दुकानों पर प्रशासन के निर्देशों की उड़ी धज्जियां, नियमों को ताक पर रखकर सजे बारूद के बाजार

Sat, 18 Oct 2025 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 Oct 2025 05:35 PM IST
सार

दिवाली के त्योहार पर आतिशबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु मुख्यालय स्तर से जारी सख्त निर्देशों के बावजूद ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है।

विज्ञापन
Firecracker shops flout administrative instructions disregarding regulations to set up gunpowder markets in Ko
पटाखा दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के त्योहार पर आतिशबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु मुख्यालय स्तर से जारी सख्त निर्देशों के बावजूद ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी द्वारा 12 बिंदुओं में जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करवाने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।

विज्ञापन


एनसीसी ग्राउंड में इस वर्ष 45 अस्थाई पटाखा दुकानों को लाइसेंस जारी किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हैं। परंतु दुकानों की संख्या बढ़ने के बावजूद प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा इंतज़ाम नहीं किए। विस्फोटक अधिनियम के तहत स्पष्ट प्रावधान है कि पटाखा दुकानें अज्वलनशील सामग्री जैसे टिन शेड से बनी हों, लेकिन अधिकांश दुकानों में कपड़े, बांस और पॉलिथीन का उपयोग खुलेआम किया जा रहा है — जो आग लगने की स्थिति में बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।
विज्ञापन


व्यवसायियों में भी नाराज़गी है। उनका कहना है कि प्रशासन ने धनतेरस के ठीक एक दिन पहले लाइसेंस जारी किए, जिससे दुकानों की सजावट और तैयारी अधूरी रह गई। ऐसे में पटाखा कारोबारियों को केवल दो से तीन दिन ही व्यापार का मौका मिलेगा। वहीं, सुरक्षा दिशा-निर्देशों के अनुसार दुकानों के बीच 3 मीटर की दूरी, सामने पार्किंग पर रोक, अग्निशामक यंत्र की उपलब्धता, और फायर व्हीकल मूवमेंट के लिए पर्याप्त स्थान जैसी व्यवस्थाएँ भी पूरी तरह लापरवाह नजर आ रही हैं। कई दुकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं और कुछ ट्रांसफार्मर के नज़दीक भी स्थापित की गई हैं। कुल मिलाकर, प्रशासन ने भले ही कागज़ों में सुरक्षा का कवच ओढ़ रखा हो, लेकिन ज़मीन पर पटाखा बाजार बारूद के ढेर पर सजा है। अगर जरा सी भी चूक हुई, तो इस दिवाली की चमक पलभर में मातम में बदल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed