{"_id":"6482c8f8beb5c54c890ac52f","slug":"fire-in-raipur-complex-in-chhattisgarh-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: दो जगहों पर लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अपार्टमेंट और कॉप्लेक्स में मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: दो जगहों पर लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अपार्टमेंट और कॉप्लेक्स में मची अफरा तफरी
Fri, 09 Jun 2023 12:08 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:08 PM IST
सार
रायपुर में लगातार आग लगने की घटना सामने आ रही है। शुक्रवार की दोपहर में विरासत अपार्टमेंट में आग लग गई। आग लगने से वहां पर अफरा तफरी मच गई। जैसे ही आग की खबर फैली लोग फ्लैट से बाहर निकल गए। अपार्टमेंट के पांचवें माले में आग लगी है।
विज्ञापन
रायपुर स्थित कॉप्लेक्स और अपार्टमेंट में आग लगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर में लगातार आग लगने की घटना सामने आ रही है। शुक्रवार की दोपहर में विरासत अपार्टमेंट में आग लग गई। आग लगने से वहां पर अफरा तफरी मच गई। जैसे ही आग की खबर फैली लोग फ्लैट से बाहर निकल गए। अपार्टमेंट के पांचवें माले में आग लगी है। मामला राजधानी के अवंती विहार के विजय नगर चौक का है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले सुबह में मोतीबाग के पीएनबी बैंक में भीषण आग लगी थी। मोतीबाग इलाके के एक कॉप्लेक्स में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आग लगी । भीषण आग लगने से बैंक के सारे दस्तावेज जलकर राख हो गए। इससे एटीएम समेत पास के 6-7 दुकान भी आग की चपेट में आ गईं। पास खड़ी गाडियां भी जलकर खाक हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने की वजह अज्ञात है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कॉप्लेक्स में एक शो रूम है। वहीं कई और भी ऑफिस-कॉप्लेक्स हैं। पहले आग एटीएम में लगी। उसके बाद बैंक समेत कई दुकानों में फैल गई। घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक कुलदीप जुनेजा घटनास्थल पर पहुंचे। वहां सफाई कर्मचारियों से बातचीत की। गोल बाजार थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि आग की घटना करीब सुबह 9 बजे की है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उहोंने ने बताया कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग फैलने से नुकसान काफी ज्यादा हुआ है।