{"_id":"643bab6850734bf49305c227","slug":"fire-in-near-raipur-city-kotwali-police-station-many-vehicles-burnt-to-ashes-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर सिटी कोतवाली थाने के पास लगी भीषण आग: कई गाड़ियां जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर सिटी कोतवाली थाने के पास लगी भीषण आग: कई गाड़ियां जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Sun, 16 Apr 2023 01:31 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:31 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगजनी की घटना सामने आई है। किसी आराजक तत्व ने ने सुबह साढ़े चार बजे रायपुर सिटी कोतवाली थाने के बगल में खड़ी बाइक में आग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस कोतवाली थाने के पास लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगजनी की घटना सामने आई है। किसी आराजक तत्व ने ने सुबह साढ़े चार बजे रायपुर सिटी कोतवाली थाने के बगल में खड़ी बाइक में आग लगा दी। भीषण आग लगने से कई गाड़ियां जलकर खाक हो गई। आग किसने लगाई यह अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर दमकल की दो वाहन मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि बिजली कट न होने से आग बढ़ती चली गई। आग की चिंगारी बगल में मौजूद पुलिस स्टाफ बिल्डिंग रेसिडेंट में भी पहुंच गई।
विज्ञापन
बिजली रहते फायर बिग्रेड के कर्मियों ने आग की किसी तरह से बुझाया। करीब एक से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, थाने में कोई पुलिस स्टाफ मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन