फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fire broke out under suspicious circumstances in office of Mineral Department in Balrampur Ramnujganj

Chhattisgarh: खनिज विभाग के कार्यालय में लगी आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए खाक; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 25 Jul 2024 05:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Thu, 25 Jul 2024 05:44 PM IST
सार

बलरामपुर रामनुजगंज में खनिज विभाग के कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। आग किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जांच के लिए एफएसएल टीम की भी टीम को बुलाया गया।
 

विज्ञापन
Fire broke out under suspicious circumstances in office of Mineral Department in Balrampur Ramnujganj
खनिज विभाग के कार्यालय में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामनुजगंज संयुक्त जिला कार्यालय में स्थित खनिज विभाग के कार्यालय के दो कमरों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल एसडीएम अमित श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाया जा सका। घटना का निरीक्षण करने कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे। वहीं, आग किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह 5:30 के करीब चौकीदार ने खनिज विभाग के कार्यालय से धुआं उठता देखा। उसने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम अमित श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि स्थापना, लेखा सहित अन्य कई महत्वपूर्ण शाखाओं के महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। शॉर्ट सर्किट से आग नहीं लगी है, बिजली के तार और बोर्ड सुरक्षित थे।
विज्ञापन


खनिज विभाग में आगजनी की हुई बड़ी घटना को लेकर बारीकी से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम को पुलिस द्वारा बुलवाया गया। वहीं, सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच हो रही है। एसडीएम अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 5:30 बजे के करीब चौकीदार के द्वारा सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचा थे। फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रमोद रुसिया ने कहा कि आगजनी के लिए प्रकरण क्रमांक 8 कायम कर लिया गया है। मामले की बारीकी से विवेचना की जा रही है। एफएसएल टीम को भी बुलवाया गया। लोक निर्माण विभाग विद्युत यंत्र की विभाग के अनुभाग्य अधिकारी रीता शाक्य ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग नहीं लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed