{"_id":"6729f61d064e39459301c89f","slug":"fire-broke-out-on-third-floor-of-state-largest-government-hospital-mekahara-in-chhattisgarh-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: प्रदेश की सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा के तीसरे मंजिल में लगी आग, मरीज-परिजनों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: प्रदेश की सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा के तीसरे मंजिल में लगी आग, मरीज-परिजनों में मची अफरा-तफरी
Tue, 05 Nov 2024 04:11 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:11 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में आग लगने की खबर सामने आई है। अस्पताल के तीसरी मंजिल में आग लग गई। इससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
मेकाहारा अस्पताल के तीसरे मंजिल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में आग लगने की खबर सामने आई है। अस्पताल के तीसरी मंजिल में आग लग गई। इससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वहीं आग लगने की सूचना दमकल की टीम को दी गई। मौके पर तीन दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने में लगी हुई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची।
राजधानी रायपुर मेकाहारा अस्पताल में आग लग गई। आग तीसरी मंजिल में लगी। अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में आग भड़क गई। आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। फिलहाल सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने की खबर है। इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई है। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है।