{"_id":"6825af9668b5a1fce9076cb3","slug":"fire-broke-out-in-a-garage-due-to-short-circuit-in-jagdalpur-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: गैरेज में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों रुये का सामान जलकर खाक; घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: गैरेज में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों रुये का सामान जलकर खाक; घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
Thu, 15 May 2025 03:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 15 May 2025 03:02 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में गैरेज में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से गैरेज में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
गैरेज में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गीदम रोड पर वन विद्यालय के सामने स्थित सहारे गैरेज में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में गैरेज में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
गैरेज मालिक सुंदर लाल सहारे ने बताया कि उन्होंने रात को गैरेज बंद कर घर चले गए थे। देर रात उन्हें आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वे परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। आग की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
जिला सेनानी संतोष मार्बल के नेतृत्व में दो दमकल वाहनों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गैरेज का सारा सामान नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन