फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fire breaks out at Raipur DEO office, burning old education department records to ashes

Raipur News: रायपुर के DEO कार्यालय में आग से मचा हड़कंप, वर्षों पुराने शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड जलकर खाक

Sun, 18 Jan 2026 12:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 18 Jan 2026 12:39 PM IST
सार

रायपुर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शनिवार को अचानक लगी आग ने पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। आग कार्यालय के भंडार कक्ष से शुरू हुई, जहां स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण और वर्षों पुराने दस्तावेज रखे गए थे।

विज्ञापन
Fire breaks out at Raipur DEO office, burning old education department records to ashes
रायपुर के DEO कार्यालय में आग से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शनिवार को अचानक लगी आग ने पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। आग कार्यालय के भंडार कक्ष से शुरू हुई, जहां स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण और वर्षों पुराने दस्तावेज रखे गए थे। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और घना धुआं पूरे भवन में फैल गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें और धुएं का गुबार इतना तेज था कि उसे लगभग एक किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने जैसे ही भंडार कक्ष से धुआं निकलते देखा, तत्काल दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। हालात बिगड़ते देख कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। भंडार कक्ष छोटा होने और वहां कागजों की अधिक मात्रा होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और करीब एक घंटे बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ सकी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और सभी कर्मचारी सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आग की वजह से शिक्षा विभाग को बड़ा नुकसान पहुंचा है। भंडार कक्ष में रखी स्कूलों से संबंधित प्रशासनिक फाइलें, पुराने पत्राचार, निरीक्षण रिपोर्ट, कर्मचारियों के सेवा अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए हैं। इन रिकॉर्ड के नष्ट होने से विभागीय कामकाज पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक किसी नतीजे पर पहुंचना उचित नहीं होगा। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।


इस घटना के बाद DEO कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था और दस्तावेजों के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। एक ही स्थान पर वर्षों पुराने महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखे जाने से हुए नुकसान पर विभाग के भीतर मंथन शुरू हो गया है। अधिकारियों का मानना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए डिजिटल रिकॉर्ड, स्कैनिंग और बैकअप सिस्टम को और मजबूत करना जरूरी है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed