{"_id":"67a08b0589f4aae5540a03f6","slug":"fir-against-m-s-dinesh-engineering-limited-for-presenting-fake-certificate-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: फर्जी प्रमाण पत्र पेश करने पर मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: फर्जी प्रमाण पत्र पेश करने पर मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर, जानें क्या है मामला
Mon, 03 Feb 2025 02:54 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:54 PM IST
सार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ में बीएसएनएल की ओर से जारी की गयी निविदा में भाग लेने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरूद्ध चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराये हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ में बीएसएनएल की ओर से जारी की गयी निविदा में भाग लेने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरूद्ध चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराये हैं।
विज्ञापन
चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में जाँच करने पर यह संज्ञान में आया कि ऐसा अनुभव प्रमाण पत्र चिप्स में दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड को कभी जारी ही नहीं किया गया था।
विज्ञापन
चिप्स ने पत्राचार के माध्यम से में. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड से यह जानने का हर संभव प्रयास किया कि यह अनुभव प्रमाण पत्र उन्हें (मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड) कैसे और किसकी मदद से प्राप्त हुई। हालांकि दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड ने अब तक अपेक्षित जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए इस घटना की पूर्णतः निष्पक्ष और व्यापक जाँच के लिये सीईओ चिप्स ने 2 फरवरी 2025 मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरुद्ध सिविल लाइन्स थाने में आवश्यक कार्यवाही करने के आवेदन दिया गया है। बीएसएनएल द्वारा जारी की गयी निविदा में भाग लेने हेतु मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड ने चिप्स के भारतनेट फेज-2 परियोजना के अनुभव प्रमाण पत्र निविदा दस्तावेज़ में इस्तेमाल किया है।