फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Finance Minister OP held ministerial level meeting on budget proposal in chhattisgarh

CG: वित्त मंत्री ओपी ने की बजट प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय बैठक, मुख्य बजट और नवीन मद प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा

Thu, 13 Feb 2025 12:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 13 Feb 2025 12:32 PM IST
सार

वित्त मंत्री चौधरी ने वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा कार्यक्रम में विभागों के प्रस्ताव के संबध में व्यापक चर्चा हुई।

विज्ञापन
Finance Minister OP held ministerial level meeting on budget proposal in chhattisgarh
वित्त मंत्री ओपी ने की बजट प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंत्री रामविचार नेताम के साथ मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री स्तरीय चर्चा में मंत्री नेताम के विभाग आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक विभाग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण से संबंधित वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की। इस मौके वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल एवं कृषि, आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


वित्त मंत्री चौधरी ने वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा कार्यक्रम में विभागों के प्रस्ताव के संबध में व्यापक चर्चा हुई। इस मौके वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, सहकारिता विभाग के सचिव सीआर प्रसन्ना, संचालक बजट चंदन कुमार सहित वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने मंत्री टंक राम वर्मा के साथ उनके विभागों राजस्व, आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण से सम्बंधित 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद के प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed